
लगातार चौथे दिन जयपुर में कोरोना का नया पॉजिटिव नहीं हुआ दर्ज
चीन, जापान के बाद भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट BF7 ने दस्तक दे दी है। WHO के अनुसार, BF7 कोरोना का अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। देश में कोरोना की रफ्तार कभी तेज तो कभी मंद हो रही है। पर बीते 24 घंटों में कोरोनावारस जांच रिपोर्ट में मंगलवार 27 दिसम्बर को 157 नए कोरोनावायरस केस मिले हैं। यह कोरोना केस बीते दिनों के मुकाबले कम हैं। सोमवार 26 दिसम्बर को 196 कोरोनावायरस मामले सामने आए थे। यह एक राहत भरी बात है। इसके साथ ही कोरोनावायरस एक्टिव केस घटकर अब 3,421 हो गए हैं। कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए आज पूरे देश के कोविड अस्पतालों में Mock drills शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कोरोनावायरस मॉक ड्रिल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहाकि, पूरी दुनिया में कोरोनावायरस फैल रहा है।
बीते 24 घंटे में 163 मरीज ठीक होकर घर लौटे
देश में बीते 24 घंटे में 97,622 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। देश में अभी 3,421 कोरोना के मरीज हैं, वहां सक्रिय मामले 0.01 फीसद हैं। बीते 24 घंटे में 163 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। रिकवरी रेट 98.8 फीसद है। ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,43,342 हो गई है। देश में अब टेस्टिंग बढ़ रही है।
अब तक कुल 90.99 करोड़ के हुए कोरोना टेस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.32 फीसद है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.18 फीसद है। अब तक कुल 90.99 करोड़ लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 49,464 कोरोनावायरस टेस्ट किए गए है।
अब तक 2, 20,06,13,871 को कोरोना वैक्सीन की दी खुराक
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशभर में कोविड-19 रोधी टीकों की 2, 20,06,13,871 खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 97622 डोज लगाई गई है।
Updated on:
27 Dec 2022, 1:45 PM IST
Published on:
27 Dec 2022, 1:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.