30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनावायरस मॉकड्रिल देशभर में शुरू, सफदरजंग अस्पताल में पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा, कही ये बात

Coronavirus Updates कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश के कोविड अस्पतालों में Mock drills शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कोरोनावायरस मॉक ड्रिल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहीं ये बड़ी बात जानें। #CoronavirusUpdates
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Dec 2022, 10:52 AM IST

mandaviya.jpg

कोरोनावायरस मॉकड्रिल देशभर में शुरू, सफदरजंग अस्पताल में पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा, कही ये बात

चीन, जापान सहित कई देशों में कोरोनावायरस संक्रमण में लगातार तेजी आ रही है। देश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। इसी के तहत पूरे देश में आज मंगलवार को सभी अस्पतालों में कोरोनावायरस को लेकर मॉक ड्रिल की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कोरोनावायरस मॉक ड्रिल की तैयारियों का जायजा लेने के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल में कोविड-19 पर आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। इस मौके पर मनसुख मंडाविया ने कहाकि, दुनिया में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर कोरोनावायरस पर काबू करने के लिए सब तैयारियों में जुटे हैं।

हमें पूरी तरह से तैयार होना चाहिए - मनसुख मंडाविया

सफदरजंग अस्पताल में मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहाकि, आज देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ है, मैंने कोविड वार्ड निरीक्षण किया, जैसी व्यवस्था यहां है वैसी ही व्यवस्था बाकी के अस्पताल की है। आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार होना चाहिए।

लोगों को उचित इलाज मिल सके इसलिए हो रहा मॉक ड्रिल

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आगे कहा कि, देश में कोरोना के मामलों में उछाल नहीं है, लेकिन पीएम मोदी ने सावधान रहने को कहा है। सरकार भी तैयारी कर रही है। आज देश के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को उचित इलाज मिल सके।

मास्क जरूर पहनें और कोविड-19 गाइडलाइंस का करें पालन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहाकि, मास्क पहने, कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करें और सतर्क रहें। टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड गाइडलाइंस की नीति का पालन करने के साथ संवेदनशील लोगों को सर्तकता डोज दें।

कोरोनावायरस अपडेटस

देश में अब तक कोरोनावायरस वैक्सीन की 220.06 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। बीते 24 घंटे में 97,622 लोगों को वैक्सीन दी गई है।

यह भी पढ़े - बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोनावायरस संक्रमित मिले, चीन से आया एक युवक आगरा में क्वारंटाइन

यह भी पढ़े - देश में बीते 24 घंटे में 196 नए कोरोनावायरस केस मिले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज IMA संग करेंगे बैठक