30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोनावायरस संक्रमित मिले, चीन से आया एक युवक आगरा में क्वारंटाइन

Coronavirus Updates देश में 26 दिसम्बर को आई जांच रिपोर्ट में बीते 24 घंटे में 196 नए कोरोनावायरस केस मिले। पर विदेश यात्रा करके आए या फिर विदेशी पर्यटकों की वजह से देश में कोरोनावायरस केस मिलने की शुरूआत हो गई है। आगरा के बाद बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोनावायरस संक्रमित मिले। पर ताज्जुब यह है कि, उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिख रहे थे। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर चीन से लौटे 12 यात्रियों में से एक कोरोनावायरस कोविड पॉजिटिव मिला। नई सूचना के अनुसार, कोलकाता हवाईअड्डे पर 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Dec 2022, 3:28 PM IST

coronavirus_1.jpg

बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोनावायरस संक्रमित मिले, चीन से आया एक युवक आगरा में क्वारंटाइन

कोरोनावायरस का नया वैरिएंट BF.7 चीन, जापान में कहर बरपा रहा है। देश में 26 दिसम्बर को बीते 24 घंटे में 196 नए कोरोनावायरस केस मिले। पर लगता है कि, देश में विदेश से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों की वजह से कोरोनावायरस कहीं अपना विकराल रुप धारण न कर ले। 23 दिसंबर को चीन से आगरा लौटा व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। नई सूचना के अनुसार, कोलकाता हवाईअड्डे पर 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सकारात्मक यात्रियों में से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था जबकि दूसरा मलेशिया के कुआलालंपुर से आया था। दोनों नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इससे पूर्व बिहार के गया में चार विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन में हडकम्प मच गया है। हालांकि इन सभी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। हवाई अड्डे पर रैंडम जांच में इसका पता चला है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों बिहार के बोधगया प्रवास में हैं। इस महीने के अंत में उनका टीचिंग कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर बड़ी संख्या में विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी यहां पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दिया था।

कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे

गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि, गया एयरपोर्ट पर उनकी रैंडम जांच की गई थी, जिसमें इनकी रिपार्ट पॉजिटिव आई। पर इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

चारों को आइसोलेशन में रखा

सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने बताया कि, संक्रमित लोगों में तीन बैंकॉक और एक म्यांमार के हैं। सभी को एक निजी होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

गया में दलाई लामा का तीन दिवसीय टीचिंग कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि धर्म गुरु दलाई लामा का स्थानीय कालचक्र मैदान में 29 दिसंबर से तीन दिवसीय टीचिंग (प्रवचन) कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश और विदेश से धर्मावलंबियों के पहुंचने की संभावना है। लोगों का बोध गया पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की योजना बाहर से आने वाले अधिकांश लोगों के कोरोना जांच की है।

आगरा में चीन से आया कोरोना वायरस

आगरा में चीन से आया कोरोना वायरस। चीन से 23 दिसंबर को आगरा लौटा एक व्यक्ति (40 वर्ष) कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। इसे आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा अरुण श्रीवास्तव बताया कि, व्यक्ति के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर चीन से लौटे 12 यात्रियों में से एक कोरोनावायरस कोविड पॉजिटिव मिला

उच्च जोखिम वाले देशों से 12 यात्रियों के बंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोविड पॉजिटिव पाए जाने से कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। अधिकारियों के अनुसार, चीन से आए एक 37 वर्षीय व्यक्ति का बेंगलुरु में कोविड परीक्षण पॉजिटिव आया। अन्य 11 यात्री उच्च जोखिम वाले देशों से आए थे। इनमें से चार को एक निजी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है और बाकी यात्रियों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। सभी नमूनों को जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है और नतीजे सोमवार शाम या मंगलवार सुबह तक आने की उम्मीद है।

कोरोनावायरस पर केंद्र सरकार सख्त

कोरोनावायरस पर काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने सख्ती का रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्र सरकार ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही पूरे देश में 27 दिसंबर को एक ‘मॉक ड्रिल' करने को कहा, ताकि चिकित्सकीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े - देश में बीते 24 घंटे में 196 नए कोरोनावायरस केस मिले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज IMA संग करेंगे बैठक

यह भी पढ़े - मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, कोरोनावायरस से सावधान रहें मास्क लगाएं

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय