
demo picture
Covid Update: कुछ दिनों पहले तक देश में कोरोना की रफ्तार डरावनी बनी थी। रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 6 महीनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए काफी आगे निकल चुकी थी। लेकिन अब कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। जो कि राहत की खबर है। बात बीते 24 घंटे की करें तो भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,720 नए मामले सामने आए और 7,698 लोग ठीक हुए हैं। अभी देश में कोरोना के 40,177 सक्रिय मामले हैं। हालांकि बीते 24 घंटे के मुकाबले यह आंकड़ा थोड़ा बढ़ा है। लेकिन वीकली डाटा देखेंगे तो आप पाएंगे कि कोरोना की रफ्तार में काफी कमी आई है। बात मंगलवार 2 मई की करें तो दो मई को 24 घंटे में 3325 नए केस मिले थे। जिनकी तुलना में आज करीब 400 मरीज बढ़ गए हैं।
Published on:
03 May 2023 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
