16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी की वॉल्यूम को लेकर हुई लड़ाई, नाराज पत्नी ने किया चाकू से हमला, तड़प-तड़प कर पति की मौत

गुन्टूर में टीवी की आवाज को लेकर हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 20, 2026

Crime News

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आंध्र प्रदेश के गुन्टूर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामूली विवाद के चलते हुई लड़ाई में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में हुई है, जो पेशे से एसी मैकेनिक थे। अहमद यह मंगला गिरी स्थित TIDCO हाउसिंग कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों पति-पत्नी में टीवी की आवाज कम करने को लेकर बहस हो गई जिसके बाद अहमद की पत्नी ने उसकी हत्या कर दी।

टीवी की आवाज कम करने को कहने पर हुई लड़ाई

पुलिस के मुताबिक घटना उस समय हुई जब अहमद ने अपनी पत्नी से टीवी की आवाज कम करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस अचानक हिंसक हो गई और गुस्से में आकर पत्नी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल अहमद को तुरंत विजयवाड़ा के सरकारी जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

आरोपी पत्नी पुलिस की हिरासत में

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि अहमद की पत्नी ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने अहमद की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी अपने कब्जे में ले लिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटा लिए गए है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।