15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने सरेआम की पत्नी की हत्या, पत्थर से किया वार फिर चाकू से काटा गला, मामूली विवाद के चलते उठाया कदम

Crime News: मुंबई के ओशिवारा में घरेलू विवाद के बाद पति ने कथित रूप से पत्नी की पत्थर और चाकू से हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Breaking News

Breaking News

Crime News: मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा में एक घरेलू विवाद के बाद पति द्वारा अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले ट्रैफिक सिग्नल के पास महिला पर पत्थर से हमला किया और इसके बाद चाकू से उसका गला काटकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है।