20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने सरेआम चाकू से गोदकर ली पत्नी की जान, कोर्ट में चल रहा था तलाक का केस

Crime News: सेकंदराबाद के स्पा सेंटर में 25 वर्षीय ब्यूटीशियन की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों की मदद से फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

May 20, 2026

husband killed wife

पति ने ली पत्नी की जान (फोटो - Delhiite एक्स पोस्ट)

Crime News: हैदराबाद के सेकंदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति ने सरेआम अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। यह घटना कावाडीगुडा इलाके की बताई जा रही है और मृतका की पहचान 25 वर्षीय बांगी डेबोरा के रूप में हुई है। डेबोरा मूल रूप से बहादुरपुरा की रहने वाली थी और एक निजी स्पा सेंटर में काम करती थी। डेबोरा का पति राजू मंगलवार को चाकू लेकर स्पा पहुंचा और अन्य कर्मचारियों के सामने ही अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में डेबोरा को गंभीर चोटें आई जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो सालों से अलग रह रहे मृतका और आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि डेबोरा और राजू के बीच लगातार विवाद चल रहा था। दोनों पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे थे और उनके बीच तलाक का मामला अदालत में लंबित था। जांच अधिकारियों का कहना है कि पति को पत्नी पर शक था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे। मंगलवार को आरोपी स्पा सेंटर पहुंचा और बहस के बाद उसने महिला पर चाकू से हमला किया। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मची और कोई भी महिला को बचा नहीं सका।

हत्या के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

हमले के बाद आरोपी मौके से स्कूटर पर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसके भागने का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो जांच का हिस्सा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्पा सेंटर कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच टीम का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है। अधिकारियों के अनुसार हत्या योजनाबद्ध लग रही है।

पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हो चुका है मामला

जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि आरोपी राजू पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रह चुका है। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ डेबोरा के अपहरण से जुड़ा मामला दर्ज हुआ था, जब महिला नाबालिग थी। पुलिस अब पुराने केस के दस्तावेज खंगाल रही है ताकि दोनों के संबंधों और विवाद की पृष्ठभूमि समझी जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।