16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में छत काटकर घुसे चोर, साफ़ कर दी 25 करोड़ की ज्वेलरी, सकते में पुलिस

Crime In Delhi: राजधानी दिल्ली में भोगल इलाके के जंगपुरा मार्केट स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में करीब 25 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने फ़िल्मी स्टाइल में चोरी को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस सकते में है।

less than 1 minute read
Google source verification
dcm.jpg

Crime In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के भोगल इलाके के जंगपुरा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई है। शोरुम के मालिक ने बताया कि चोर छत काटकर दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी उठाकर ले गए।


दुकान के मालिक ने क्या बताया

न्यूज एजेंसी एएनआई को दुकान के मालिक ने बताया, "हम रविवार को दुकान बंद कर के गए थे और मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली तो हमें पूरी दुकान में धूल दिखाई दी। पता लगाने पर पता चला कि चोरों ने स्ट्रांग रूम की दीवार में गड्ढा कर सामान चोरी किया है। करीब 20-25 करोड़ का सामान चोरी हुआ जिसमें 5-7 लाख रुपए नकद भी है। चोरों ने CCTV कैमरा भी खराब कर दिया है। हमारे सभी कर्मचारी यहां मौजूद हैं।"

अबतक पुलिस को कुछ नहीं मिला

बता दें कि जंगपुरा मार्केट की जिस दुकान में चोरी हुई है वहां कई और दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढ़ियां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी। छत को जहां से काटा गया है, उसका फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर छोटी-सी जगह काटकर दुकान में घुसे थे। दिल्ली पुलिस छानबीन में जुटी है, लेकिन इस घटना का अबतक कोई CCTV फुटेज सामने नहीं आया है, जिससे चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।