4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के आशिक पर एक के बाद एक चाकू से 16 बार किए वार, पुलिस के आने तक शव पर खड़ा रहा हत्यारा

बेलगावी में एक शख्स ने अपनी मां के प्रेमी की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या कर खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस के आने तक शव की छाती पर पैर रखकर खड़ा रहा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 04, 2026

Crime News

man killed mothers lover (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने चाकूओं से गोदकर अपनी मां के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस के आने तक शव पर पैर रख कर खड़ा रहा। शुरुआती जानकारी के अनुसार दस साल पूरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

दस साल पहले आरोपी की मां को लेकर भागा था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 51 वर्षीय बसप्पा होसमानी के रूप में हुई है, जो बासाडोनी गांव का निवासी था। आरोपी इरय्या मठपति ने पूछताछ में बताया कि करीब दस साल पहले बसप्पा उसकी मां के साथ घर छोड़कर चला गया था। बाद में दोनों कोल्हापुर में बस गए थे। इस घटना ने आरोपी के मन में गहरी नाराजगी और अपमान की भावना भर दी। पुलिस का कहना है कि बसप्पा के हाल ही में गांव लौटने की जानकारी मिलते ही आरोपी बदले की योजना बनाने लगा और मौके की तलाश करने लगा।

सरेआम चाकूओं गोदकर ली जान

जांच में सामने आया कि सोमवार शाम आरोपी सावदत्ती के पास येल्लम्मा मंदिर जाने वाले रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही बसप्पा अपनी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इरय्या ने बसप्पा को बाइक से धक्का देकर गिराया और फिर चाकू से करीब सोलह बार उस पर वार किए। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बसप्पा की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना को सड़क से गुजर रहे कई लोगों ने देखा, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

पुलिस के आने तक शव पर पैर रखकर खड़ा रहा आरोपी

हत्या करने के बाद आरोपी ने भागने के बजाय खुद पुलिस को फोन किया और शव के पास खड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह मृतक के सीने पर पैर रखकर खड़ा था, जिससे वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को बिना किसी विरोध के हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।