18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 साल की पत्नी और उसके पिता को जिंदा जलाया, बेरहम पति ने उठाया खौफनाक कदम

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में एक पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और ससुर को जिंदा जला दिया। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 18, 2026

Crime News

पत्नी और ससुर को शख्स ने जिंदा जलाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके पिता को जिंदा ही जला दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश जारी है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और घरेलू संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही इससे स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया है।

बुधवार तड़के दिया घटना को अंजाम

यह मामला जिले के काजीपेट मंडल के कडिपिकोंडा गांव का बताया जा रहा है। यहां बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक व्यक्ति और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 54 वर्षीय राजशेखर और उनकी 24 वर्षीय बेटी राजाश्री के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दामाद प्रवीण पर दोनों को आग के हवाले करने का शक जताया गया है। परिवार के सदस्यों ने भी आरोप लगाया है कि प्रवीण ने पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राजशेखर और राजाश्री के शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम बुलाकर घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए गए है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मृतकों के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

करीमनगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने की आत्महत्या

इसी तरह का एक मामला करीमनगर जिले में भी सामने आया है। यहां एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। मृतका महिला की पहचान दिव्या के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिव्या ने मंगलवार रात ओलियंडर के बीज खा लिए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले उन्हें करीमनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर हैदराबाद रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में घरेलू समस्याओं की आशंका जताई जा रही है।