14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइक्लोन मिचौंग के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल, कुछ घंटों बाद आध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा तूफान

Cyclone Michong: साइक्लोन मिचौंग के प्रभाव ने तमिलनाडु में तबाही मचा दी है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गई हैं। तूफान के मद्देनजर सैकड़ों ट्रेने और कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

2 min read
Google source verification
Cyclone Michong

बंगाल की खाड़ी पर बना कम दवाब का क्षेत्र अब पूरी तरह से चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है। तूफान मिचौंग के प्रभाव से तमिलनाडु में आज सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मौसम विभाग ने मुताबिक, ये चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश के समुद्र तटों से टकरा जाएगा है। बता दें कि तमिलाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। वहीं, राजधानी चेन्नई में हो रही भारी बारिश के कारण एक दीवार ढह गई इसकी चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। दोनों मृतक झारखंड के बताए जा रहे हैं।

तमिलनाडु के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

IMD के मुताबिक, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, तिरुपत्तूर और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अगले 24 घंटे तक जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने राज्य के सभी मुछआरों को 6 दिसंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

144 ट्रेनें की गईं रद्द, स्कूलों में छुट्टी

बता दें कि चक्रवाती तूफान मिचौंग को देखते हुए रेलवे ने बेंगलुरु, हैदराबाद, नई दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ, विशाखापत्तनम, तिरुपति, पुडुचेरी सहित अन्य रूट पर 3 से 7 दिसंबर के बीच चलने वाली कुल 144 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

कैंसिल की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा जनशताब्दी (ट्रेन नंबर 12077 और 12078), निजामुद्दीन चेन्नई दुरंतो (ट्रेन नंबर 12269 और 12270), गया चेन्नई एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12389 और 12390) और बरौनी- कोयंबटूर स्पेशल (ट्रेन संख्या 3357 और 3358) शामिल हैं।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु, ओडिशा समेत कई राज्यों में प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियों के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को करेगा लैंडफॉल

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मिचौंग पांच दिसंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम तट के बीच लैंडफॉल करेगा। जिसकी रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से होगी, जो 100 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।