
Cyclone Michong: बंगाल की खाड़ी से बना तूफान मिचौंग तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत कई कई जिलों में भारी जल तबाही मचाने के बाद बुधवार को कमजोर पड़ गया है। अब ये चक्रवात आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से टकराने के बाद उच्च दवाब वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी मिचौंग आंध्र प्रदेश के बापटला से करीब 100 किलोमीटर उत्तर - पश्चिम और खम्मम से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रीत है। IMD ने भविष्यवाणी की है कि ये उच्च दवाब वाला क्षेत्र अगले कुछ घंटों में और धीमा पड़ेगा और आज रात तक ये लो प्रेशर वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम ने किया दौरा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत बचाव कार्यों की निगरानी की। बता दें कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल यानी एनडीआरएफ की कुल 29 टीमें तैनात की गई हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने चक्रवात मिचौंग के कारण जान गवाने वाले लोगो के लिए दुख व्यक्त किया है। जबकि घायल या प्रभावित लोगों के लिए भी प्रार्थना की है।
पीएम मोदी ने अपने एक्स पर लिखा, ''मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में। मेरी प्रार्थनाएं इस चक्रवात के मद्देनजर घायल या प्रभावित लोगों के साथ हैं।''
Updated on:
06 Dec 2023 03:20 pm
Published on:
06 Dec 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
