राष्ट्रीय

पृथ्वीराज चौहान ने जनता के दिलों पर किया था राज : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज रविवार को हरियाणा में झज्जर जिला के गांव कुलाना में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।

2 min read
Nov 13, 2022
पृथ्वीराज चौहान ने जनता के दिलों पर किया था राज : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज रविवार को हरियाणा में झज्जर जिला के गांव कुलाना में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, भारतीय इतिहास के महानायक सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने के फैसले की सराहना जितनी की जाए वह कम है। आप सभी जानते हैं कि वह गुजरात की धरती में पैदा हुए थे। उन्होंने सिर्फ भू-भाग पर हुकूमत नहीं की थी बल्कि अपनेी जनता के दिलों में भी राज किया था। इस मौके पर इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ मौजूद थे।

100 करोड़ रुपए से बनेंगी झज्जर की सड़कें

झज्जर के कुलाना में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झज्जर की जनता से वादा किया कि, जिले की सड़कें चमकेगी। पूरे ज़िले में पीडब्ल्यू की 100 करोड़ रुपए की सड़कों की मरम्मत और नई बनाने काम कराया जाएगा।

कुलाना चौक का नाम बदला

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण के वक्त झज्जर जिला के अलावा आस-पास के जिलों की 36 बिरादरियों की सरदारी भी हाजिर थी। और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कुलाना चौक का नामकरण पृथ्वीराज चौहान के नाम से किया गया है। उनकी मूर्ति का यहां भव्य अनावरण सुबह 10 बजे होगा।

गांव पाटोदा में स्थापित की गई राव तुलाराम की प्रतिमा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि, अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा गांव पाटोदा में स्थापित की गई और अब कुलाना चौक पर हिंदू हृदय सम्राट महाराजा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है।इन शूरवीरों की प्रतिमाओं से हर क्षेत्रवासी का गौरव बढ़ेगा और युवाओं को देश भक्ति की प्रेरणा मिलती रहेगी।

Updated on:
13 Nov 2022 02:11 pm
Published on:
13 Nov 2022 02:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर