4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भाजपा का बड़ा हमला बताया, ‘लुटेरा’

भाजपा लगातार अपने पोस्टर वार से आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है। कभी केजरीवाल को हिटलर तो आज मनीष सिसोदिया को 'लुटेरा' बताया है। अब अगला भाजपा का क्या वार होगा जानें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Nov 2022, 9:45 AM IST

manish_sisodia_new.jpg

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भाजपा का बड़ा हमला बताया, 'लुटेरा'

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 जैसे जैसे करीब आ रहा है भाजपा और आम आदमी पार्टी का वार और पलटवार का सिलसिला तेज होता जा रहा है। रविवार सुबह भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेता व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर बड़ा हमला किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 'लुटेरा' बताया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार सुबह ट्विटर पर पोस्टर जारी किया। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा के पोस्टर से छेड़छाड़ कर उसमें मनीष सिसोदिया का चेहरा लगा दिया गया है। भाजपा ने आप नेता पर यह हमला आबकारी नीति में कथित घोटाले के संदर्भ में किया है। इसमें 'लिकर स्कैम मोशन पिक्चर्स प्रजेंट्स' के बाद 'महाठग सुकेश प्रोडक्शन' और 'अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देशित' भी लिखा है।

केजरीवाल को बताया था हिटलर

इससे पहले भी पांच नवम्बर को भाजपा की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हिटलर के बाद विश्व का दूसरा शासक बताया गया है, जिसने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है।

आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र

दिल्ली एमसीडी चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। केजरीवाल ने 10 गारंटी की घोषणा की है। आप के घोषणा पत्र 'केजरीवाल की 10 गारंटी' में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि, दिल्ली से कूड़े के पहाड़ खत्म कर दिए जाएंगे।

भाजपा का घोषणापत्र

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र गुरुवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने जारी किया था। चौथी बार भी विजय की भगवा पताका फहराने के लिए भाजपा ने अपने वचन पत्र में ऐलान किया कि,'जहां झुग्गी, वहां मकान' मिलेगा।

4 दिसंबर को दिल्ली एमडीसी चुनाव 2022 की वोटिंग

दिल्ली एमडीसी चुनाव 2022 की वोटिंग 4 दिसंबर को होगी और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन दो विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं होंगे इसलिए 68 विधानसभा सीटों के 250 वार्ड हैं जिन पर चुनाव करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़े - Delhi pollution : दिल्ली के प्रदूषण पर भाजपा ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को बताया हिटलर कहा, दिल्ली को गैस चैंबर में बदला

यह भी पढ़े - MCD Elections में BJP की 20 से भी कम आएंगी सीटें, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के सामने भाजपा की खोली पोल