चुनावी रैली में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- CPM ने लोगों का किया शोषण, बांग्लादेश को बिजली दे रहा त्रिपुरा
त्रिपुरा के अगरतला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि "मैंने त्रिपुरा के बच्चों को लालटेन जलाकर पढ़ते देखा है लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से त्रिपुरा के हर गांव में बिजली पहुंची है। लोग कहते थे त्रिपुरा में भाजपा ज़ीरो है और CPM सबकुछ है लेकिन 2018 में लोगों ने भाजपा को ज़ीरो से हीरो बना दिया। पहले यहां बिजली नहीं आती थी लेकिन आज न सिर्फ यहां बिजली आ रही है बल्कि हम बांग्लादेश को भी बिजली दे रहे हैं।पहले अगरतला में गंदगी थी, सड़कें अच्छी नहीं थी।कुछ मोहल्लों में मैं गया था लोग कहते थे हमारे यहां बिजली कब चली जाएगी कहा नहीं जा सकता। आज जिस प्रकार की सड़कें और सफाई अगरतला में देखी, हमने उसकी कल्पना भी नहीं की थी।"