
दिल्ली में 4 दिन के लिए रूट डायवर्जन
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस समिट में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनके काफिलों की आवाजाही के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली के बड़े हिस्से विशेषकर भारत मंडपम और उन 10 होटलों (8 नई दिल्ली और 2 दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी, जहां विदेशी प्रतिनिधि ठहरेंगे।
रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर भैरों मार्ग और दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक मथुरा रोड के कुछ हिस्सों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यहां सामान्य वाहनों का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार, गैर-गंतव्य वाहनों को पूर्वी और पश्चिमी परिधीय एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बाधारहित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सड़क को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि, वीवीआईपी काफिलों के गुजरने के दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है।
Updated on:
18 Feb 2026 02:55 pm
Published on:
16 Feb 2026 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
