12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में 1 से 6 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Delhi winter vaccation: दिल्ली के सभी स्कूलों में 1 से 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का ऐलान घोषित किया गया। इसको लेकर सरकार ने एडवाइजी भी जारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi winter vaccation

School holiday in delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सभी सरकारी स्कूलों को 1 जनवरी से 6 जनवरी तक बंद करने का ऐलान किया गया है। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2023 और 2024 के विंटर वकेशन के लिए 1 जनवरी दिन सोमवार से 15 जनवरी दिन सोमवार तक शीतकालीन अवकाश प्रस्तावित था, लेकिन दिल्ली में छात्रों पर खराब वायु गुणवत्ता के प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिए 9 नवंबर से 18 नवंबर तक शीतकालीन अवकाश का एक हिस्सा घोषित कर दिया गया।

विंटर वकेशन में की गई कटौती

बता दें कि दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की लगातार खराब होती स्थिति को देखते हुए सरकार ने नवंबर महीने में समय से पहले ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश दे दिया था। इस दौरान सरकार ने पहले 5 नवंबर को सरकार ने 5वीं कक्षा तक के प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया था।
यह भी पढ़ें: 5 साल तक चला अफेयर, अब शादी के लिए पाकिस्तान से आई भारत, जानिए कौन हैं जावेरिया खानम?