दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की संपत्ति को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति ₹5.3 करोड़ है, जबकि उनकी देनदारियां ₹1.2 करोड़ तक हैं। उनकी अचल संपत्ति में ₹87.63 लाख की एक संपत्ति और ₹2.3 करोड़ के अतिरिक्त अचल संपत्तियां शामिल हैं। वहीं, उनके पास नकद केवल ₹50,000 हैं, जबकि उनके पति मनीष गुप्ता के पास ₹75,000 हैं। हालांकि, जब हम उनकी संपत्ति की तुलना उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों से करते हैं, तो यह आंकड़ा बेहद छोटा नजर आता है।