16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल चुनाव: लेफ्ट विंग ने जारी की 192 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किन दिग्गजों को मिली जगह

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के रण की तेजी से तैयारियां चल रही हैं। बीजेपी के बाद अब लेफ्ट फ्रंट (वाम मोर्चा) ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification
CPIM leader Biman Bose

CPIM नेता बिमान बोस(File Photo-Patrika)

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। BJP की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। BJP के बाद अब लेफ्ट फ्रंट (वाम मोर्चा) ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। लेफ्ट फ्रंट ने इस लिस्ट में 192 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। पश्चिम बंगाल लेफ्ट फ्रंट के अध्यक्ष और वरिष्ठ CPI(M) नेता बिमान बोस ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

किसे मिलीं कितनी सीटें?

वाम मोर्चा ने 192 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें से CPI(M)- 142 सीटों पर, फॉरवर्ड ब्लॉक- 21, RSP- 13, CPI- 14, RCPI- 1 और MCP- 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों को 3 से 4 दिनों के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाएगा और उनकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार की लड़ाई देश में नव-फासीवादी ताकतों, हमारे राज्य में निरंकुश गतिविधियों और इनके कारण लोगों को झेलनी पड़ रही कठिनाइयों के खिलाफ है। बोस ने आगे कहा कि हम राज्य में वामपंथी राजनीति को पुनर्जीवित करने और वामपंथी ताकतों को मजबूत करने के लिए भी संघर्ष करेंगे।

192 उम्मीदवारों में 20 महिलाओं को मिली जगह

वाम मोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राज्य की कुल 294 सीटों में से 192 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट में 20 महिलाएं हैं। प्रत्याशियों की लिस्ट में अधिकांश उम्मीदवार CPI(M) से हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट में पुराने और नए चेहरे शामिल हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट के प्रमुख नामों में सबीना यास्मीन शामिल हैं, जो तमन्ना खातून की मां हैं। 23 जून 2025 को नदिया जिले के कालीगंज में TMC के उम्मीदवार अलीफा अहमद के जुलूस में हुए देसी बम हमले में तमन्ना खातून की मौत हो गई थी।

यह हमला TMC उम्मीदवार अलीफा अहमद की कालीगंज उपचुनाव में जीत के बाद निकाले गए जुलूस में हुआ था। वाम मोर्चा ने यहां से तमन्ना खातून की मां सबीना यास्मीन को उम्मीदवार बनाकर बड़ा संदेश दिया है। इसके अलावा वाम मोर्चा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य को दक्षिण 24 परगना की जादवपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। विकास रंजन भट्टाचार्य कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर भी रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी की एक प्रमुख आदिवासी नेता और पूर्व विधायक व मंत्री देबलीना हेम्ब्रम को बांकुरा जिले की रानीबांध सीट से मैदान में उतारा गया है।