
NEET UG 2026 Exam Cancelled
NEET UG 2026 Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही CBI जांच के आदेश दिए गए है। आपको बता दें कि 3 मई को परीक्षा संपन्न हुई थी। राष्ट्रीय शिक्षा प्राधिकरण (एनटीए) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पेपर लीक होने के आरोपों के बाद NEET UG 2026 रद्द कर दी गई है। यह निर्णय केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं के बाद लिया गया है, जिनमें आयोजित परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए थे। NTA के अनुसार , 22.79 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जो भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में 5,400 से अधिक केंद्रों में आयोजित की गई थी।
केंद्र सरकार ने कथित डेटा लीक और संबंधित अनियमितताओं की व्यापक जांच के लिए इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा। व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए पुनर्परीक्षा की घोषणा की है।
केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से NTA द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा उन तिथियों पर फिर से आयोजित की जाएगी जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।
NTA को प्राप्त इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों को एक साथ देखने के बाद वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां और नए सिरे से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का कार्यक्रम, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा।
छात्रों को पुनः परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। पंजीकरण का डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्र- ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। इसके लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो फ़ीस पहले ही जमा की जा चुकी है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी। परीक्षा NTA के अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके दोबारा आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली ख़बरों पर ध्यान न दें।
Updated on:
12 May 2026 01:51 pm
Published on:
12 May 2026 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
