12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमंत सरमा के CM पद की शपथ से ठीक पहले असम में सनसनी, कार्यक्रम में गोलियों संग गिरफ्तार हुआ व्यक्ति

Assam swearing-in ceremony: असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खानापारा में सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Assam government oath ceremony

हिमंत बिस्व सरमा ने सीएम पद की ली शपथ (Photo-IANS)

Assam Government Oath Ceremony: असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह स्थल से मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कथित तौर पर कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना हिमंत बिस्व सरमा के शपथ लेने से कुछ समय पहले की है।

व्यक्ति के पास से मिली जिंदा गोली

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खानापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज मैदान के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान व्यक्ति के पास से जिंदा गोलियां मिलीं। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हालांकि, उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि गोलियां वहां कैसे पहुंचीं और क्या इससे किसी तरह का सुरक्षा खतरा जुड़ा हुआ था।

शपथ से कुछ समय पहले व्यक्ति को पकड़ा

बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल कुछ देर में हिमंत बिस्व सरमा और 4 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने वाले थे। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे।

हिमंत सरमा ने ली सीएम पद की शपथ

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2026 में एनडीए की जीत के बाद हिमंत बिस्व सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया। मंगलवार को राज्यपाल ने हिमंत सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरमा के अलावा चार और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

NDA का होगा लगातार तीसरा कार्यकाल

बता दें कि यह बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए का तीसरा कार्यकाल होगा। 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनाई थी। इसके बाद लगातार एनडीए को जीत मिल रही है। वहीं हिमंत सरमा राज्य में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं।

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती

असम विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और उसके पास 82 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है। बीओपीएफ ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि एजीपी को भी 10 सीटें मिली हैं। इसके अलावा एआईयूडीएफ के खाते में 2 सीटें गई हैं।