
दुबई से जुड़ी ड्रग्स रैकेट को दिल्ली में बरामद किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली में पकड़े गए इस ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल को बताया जा रहा है। तुषार गोयल कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रह चुका है। अब पुलिस और तमाम एजेंसियों का पूरा फोकस रैकेट के दुबई कनेक्शन पर है।
दिल्ली पुलिस काफी समय से इस मामले पर मशक्कत कर रही थी। इस गैंग को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस कई लोगों पर निगरानी रखी हुई थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है। दिल्ली में इस मॉड्यूल का सरगना तुषार गोयल है।
आपको बता दें की एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा ने बताया की 560 किलोग्राम कोकीन की खेप के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने 40 किलोग्राम मेरियाना भी जब्त की है। जिसकी कीमत 20 करोड़ रूपए है। इस मेरियाना को फुकेट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली लाया गया था। प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, तीन महीने पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उनके पास जानकारी आई थी कि एक बड़ा मॉड्यूल ड्रग्स की तस्करी कर रहा है, जो पूरे देश में फैला हुआ है।
दिल्ली पुलिस को जानकारी से पता लगा कि महिपालपुर के एक गोदाम में कोकीन की खेप छुपा कर रखी गई है। यह जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने मंगलवार की शाम को महिपालपुर में जाल बिछाया। जिसके चलते देर शाम दिल्ली पुलिस ने एक युवक को आईडेंटिफाई किया। उस पर नजर रखी जा रही थी। और फिर उसे उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा, जब वह ड्रग्स की खेप रिसीव कर रहा था।
Updated on:
04 Oct 2024 12:30 pm
Published on:
04 Oct 2024 12:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
