11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Elections: BJP और AAP के बीच घमासान जारी, कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर केजरीवाल ने चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी

Delhi Elections: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में घमासान मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal

Delhi Elections: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है।

केजरीवाल ने ने पत्र में की ये मांगे

पूर्व सीएम ने पत्र में कुछ मांगे भी रखी हैं। केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी

आपको बता दें कि आप ने एक फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इसके माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए गए। पार्टी ने पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा के गुंडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं। इन्होंने पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा। बीजेपी हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं। वे झाड़ू का बटन दबाकर भगवा पार्टी को करार जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें- 8th pay commission के बाद Tax Free का मास्टरस्ट्रोक! निशाने पर दिल्ली और बिहार, जानिए सियासी मायने

अमित शाह का वीडियो शेयर कर बोला हमला

एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, लीजिए। अमित शाह को गाना गाते हुए और नाचते हुए देश के युवाओं से भी डर लगने लगा है। जब किसी सत्ता को युवाओं से डर लगने लगे, तो ये इस बात के लक्षण होते हैं कि ये सत्ता के आखिरी दिन हैं।

इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट जहां चौथी बार अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। केजरीवाल के सामने भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।