
Delhi Fire Break Out at Narela Industrial area
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग ( Fire Break Out ) लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसके धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अभी आग को काबू करने काम चल रहा है। गनिमत यह है कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में पेपर प्लेट का निर्माण किया जाता है। हादसे के वक्त कंपनी में कर्मचारी मौजूद थे या नहीं इसकी सूचना भी फिलहाल नहीं मिल पाई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
24 घंटे में दूसरी घटना
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में ये आग लगने की ये दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली के ओखला फेज-2 के हरकेश नगर में तड़के करीब 3.45 बजे एक गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि लंबी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
ओखला में स्थित कॉटन के गोदाम में यह भीषण आग लग गई। मौके पर 17 फायर की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। बेसमेंट ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर तक आग पहुंच गई थी।
दमकल विभाग का कहना है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।
Published on:
09 Oct 2021 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
