ये है आदेश
पुलिस उपायुक्त (सूचना प्रौद्योगिकी) महेश बत्रा ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश में कहा गया है, 'ऐसा देखा गया है कि पुलिसकर्मी अपने, अपने जीवनसाथी और अपने बच्चों के जन्मदिन या अपनी शादी की सालगिरह जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर भी अपने परिवारों के साथ कई बार समय व्यतीत नहीं कर पाते हैं।'