यमुना नदी में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, प्रशासन का अलर्ट जारी, देखें वीडियो
मानसून की बारिश ने भारत में 'हाहाकार' की स्थिति पैदा कर दी है। राजधानी दिल्ली में भी बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। यहां यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना ने खतरनाक रूप लिया है।