7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Flood: यमुना का उफान तो थमा तो लेकिन अब भी दिल्ली के कई इलाकों में पानी, जानें ताजा हालात

Delhi Flood: यमुना में उफान से दिल्ली में आई बाढ़ के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है। रविवार दोपहर बाद 2 बजे यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

2 min read
Google source verification
यमुना का उफान तो थमा तो लेकिन अब भी दिल्ली के कई इलाकों में पानी

यमुना का उफान तो थमा तो लेकिन अब भी दिल्ली के कई इलाकों में पानी

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के बाद अब हालात धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। रविवार दोपहर बाद 2 बजे यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 205.33 मीटर से मात्र 45 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे पहले दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.91 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया था। जबकि शनिवार शाम करीब आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर था। इसका मतलब है कि यमुना का पानी लगातार गिर रहा है। हालांकि, आस-पास के इलाकों यमुना बाज़ार, लाल किला, राजघाट, आईटीओ और रिंग रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है। हालांकि जल स्तर लगातार कम हो रहा है, लेकिन राजधानी के चार जिले, यानी उत्तर, दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां अब भी कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।


शनिवार की बारिश ने बढ़ा दी थी परेशानी

शनिवार शाम से राष्ट्रीय राजधानी में फिर से बारिश हो रही है, इससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार शाम को कहा, ''आज शाम दिल्ली में भारी बारिश हुई और सड़कों पर पानी भर गया।'' उन्होंने कहा कि पानी कम होने में समय लगेगा क्योंकि नालों और यमुना में पानी का स्तर अभी भी काफी ऊंचा है।

23451 लोग राहत शिविरों में रह रहे

केजरीवाल सरकार ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम तक कुल 25,823 लोगों को बचाया था, जिनमें से 23,451 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मालूम हो कि गुरुवार (13 जुलाई) को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई थी। जिसके बाद दिल्ली में लालकिला, सुप्रीम कोर्ट, राजघाट तक यमुना का पानी पहुंच गया था।

नुकसान के लिए सरकार सहायता की जल्द करेगी घोषणा

सीएम ने आगे कहा कि जिन लोगों के इस बाढ़ में ज़रूरी काग़ज़ और बच्चों की किताबें बह गई हैं उनके लिए बाद में विशेष कैम्प लगाए जाएँगे और बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस का फिर से इंतज़ाम किया जाएगा। जिनका ज़्यादा नुक़सान हुआ है उनकी सहायता के लिए भी सरकार जल्द घोषणा करेगी। बाढ़ प्रभावितों के लिए हम हर संभव मदद पहुँचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में बाढ़, बिहार में सैकड़ों घरों में घुसा पानी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट