
अनुराग मिश्रा।नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले को भाजपा द्वारा रचा गया खेल बता रही है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मालीवाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
आतिशी ने स्वाति मालीवाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया
आतिशी ने स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाया कि वह बिना पूछे ही अरविंद केजरीवाल के घर आईं। उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को फँसाने का था। लेकिन संयोग से अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के सिलसिले में बाहर गए थे। जिससे वह अपनी साज़िश में क़ामयाब नहीं हो पाई।
-स्वाति मालीवाल का पलटवार, कल के आए लोग 20 साल पुराने कार्यकर्ता पर लगा रहे हैं आरोप
आतिशी के इस बयान पर स्वाति मालीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का चेहरा और चरित्र सामने आ गया है। कल के आए नेता पार्टी के 20 साल पुराने वफ़ादार लोगों पर आरोप लगा रहे हैं ये आम आदमी पार्टी का असली चेहरा है।
Published on:
18 May 2024 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
