24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: ‘मानो कोई बांध टूट गया हो, बायोमैट्रिक की वजह से…’, IAS कोचिंग में 3 छात्रों की मौत पर चश्मदीद का बड़ा खुलासा

Delhi Coaching Incident: दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हो गई। हादसे से नाराज स्टूडेंट्स ने धरने पर बैठ कर दिल्ली सरकार, एमसीडी और कोचिंग संस्थान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 28 Jul 2024, 11:28 AM IST

Delhi IAS Coaching Centre Basement Accident, 3 Students Dead After flash Flood

Delhi IAS Coaching Centre Basement Accident, 3 Students Dead After flash Flood

Delhi IAS Coaching Incident: दिल्ली के राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) स्थित राव IAS कोचिंग के बेसमेंट में भारी बारिश के बाद पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद BJP और AAP दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। यहां कोचिंग सेंटर के बिल्कुल बगल में ही एक ड्रेनेज पाइप है। आशंका जताई जा रही है कि यह पाइप ही फट गई, इससे कोचिंग के बेसमेंट में फ्लैश फ्लड आ गया। इस दौरान बेसमेंट में पानी इतनी तेजी से भरा कि ये 3 छात्र-छात्राएं वक्त रहते निकल नहीं पाए और वहीं फंसकर उनकी मौत हो गई। इसी बीच इस हादसे को लेकर चश्मदीद ने बताया कि किस वजह से ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची। घटना के बाद गुस्साएं छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।

बेसमेंट में कैसे घुसा पानी?


हादसे में जिस छात्र की मौत हुई उसके दोस्त का कहना है कि ओल्ड राजेंद्र नगर के रोड पर अक्सर तेज बारिश की वजह से पानी भर जाता है। बारिश की वजह से अब भी काफी पानी भरा हुआ था। पुलिसकर्मी ने बताया कि एक गाड़ी वहां से निकली पानी का लोड थोड़ा ज्यादा होने की वजह से गेट टूट गया और सारा पानी बेसमेंट में चला गया। बेसमेंट में लाइब्रेरी थी। जैसे ही बेसमेंट में पानी गया काफी स्टूडेंट वहां से निकले और पुलिस को फोन किया। इस दौरान पुलिस को बताया कि 8 स्टूडेंट अंदर रह गए। पुलिस ने 5 स्टूडेंट को बाहर निकाला। उन स्टूडेंट ने बताया कि 3 अभी अंदर फंसे हुए हैं। छात्र का आरोप है कि राहत-बचाव में देरी की वजह से स्टूडेंट की मौत हुई।

चश्मदीद ने किया बड़ा खुलासा 

इस घटना को लेकर एक चश्मदीद ने बताया कि राव IAS अकादमी के बेसमेंट में बायोमैट्रिक लगा हुआ है। बिना अंगूठा लाए, आप बाहर नहीं आ सकते। पानी की वजह से बायोमैट्रिक मशीन खराब हो गई थी और कोई भी बाहर नहीं निकल सका। चश्मदीद ने आगे कहा कि इस हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। यहां के मौजूदा विधायक और सांसद एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।

DCP सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने क्या कहा?

ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर DCP सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि हमने आपराधिक मामला दर्ज किया है। हमारी फोरेंसिक टीमें यहां हैं। फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया चल रही है। मामला दर्ज करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

BJP और AAP दोनों पार्टियों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

BJP की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नई दिल्ली की MP बांसुरी स्वराज ने भी घटनास्थल का दौरा किया और इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को दोषी ठहराया। बांसुरी ने कहा कि आसपास के लोगों ने नालियों की सफाई के लिए आप विधायक से बार-बार अपील की, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। AAP विधायक दुर्गेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि ये लो लाइन एरिया है। इसी लाइन से पानी बहता है। नाली टूट गई और पानी बेसमेंट में भर गया है। उन्होंने कहा कि BJP को भी जवाब देना चाहिए कि उन्होंने क्या किया? पिछले 15 साल से उनका पार्षद था, नाला क्यों नहीं बना?

ये भी पढ़ें: रेलवे ने 29 से 31 जुलाई तक रद्द की 62 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट


ये भी पढ़ें: Delhi Rains: भारी बारिश से एक बार फिर दिल्ली पानी-पानी, कहीं जलजमाव से रास्ता बंद तो कहीं लंबा ट्रैफिक जाम, देखें तस्वीरें