
Adhoc Monthly Relief : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जंग की जमीन तैयार की जा रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी के बाद कश्मीरी प्रवासियों की राहत राशि भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने कश्मीरी प्रवासियों को दी जाने वाली तदर्थ मासिक राहत राशि में बढ़ोतरी की है। अब सभी कश्मीरियों को 27 हजार रुपए प्रतिमाह की राहत राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 10 हजार रुपए थी। यह राशि कश्मीर के उन लोगों को दी जाती है। 1990 में आए आतंकी दौर के बाद कश्मीर घाटी में अपनी जमीन जायदाद छोड़कर कहीं अन्यत्र विस्थापित जीवन जी रहे हैं।
15 साल बाद बढ़ाई गई राशि
कश्मीरियों की तदर्थ मासिक राहत राशि में 15 साल बाद बढ़ोतरी की गई है। 2007 में यह राशि पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए की गई थी। 1995 में यह राशि दिल्ली की सरकार ने पांच हजार रुपए तय की थी। दिल्ली सरकार ने इस राशि के लिए परिवारों का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इसका भुगतान मापदंड के अनुसार आनलाइन किया जाएगा।
Published on:
19 Oct 2023 12:45 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
