
दिल्ली के मालवीय नगर में 25 वर्षीय छात्रा का दिनदहाड़े मर्डर
Delhi Girl Murder Case: राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के पॉश इलाके में शुमार मालवीय नगर में शुक्रवार दोपहर 25 वर्षीय एक छात्रा का दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मालवीय नगर स्थित ऑरबिंदो कॉलेज के बाद लड़की पर लोहे के रॉड से हमला किया गया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। शादी से इनकार करने के चलते उसके दोस्त ने उसका कत्ल कर दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा कि हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
सहेली के साथ पार्क आई थी लड़कीः पुलिस
डीसीपी साउथ, दिल्ली चंदर चौधरी ने बताया कि घटना पार्क के अंदर की है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके शव के पास एक रॉड भी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इरफान ने बताया कि वह नरगिस से शादी करना चाहता था लेकिन उसके परिवार ने मना कर दिया था। इसके बाद नरगिस ने भी इरफान से बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर उसकी हत्या कर दी।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में दो महिलाओं का मर्डर
दिल्ली में बीते 24 घंटे में दो महिलाओं का मर्डर हुआ। मालवीय नगर से पहले दिल्ली के डबरा इलाके में बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिल्डर की पत्नी को गोली मारने वाले युवक ने खुद को भी गोली मार लिया। पुलिस अभी डबरा इलाके में हुए इस क्राइम की गुत्थी सुलझा ही रही थी कि मालवीय नगर की घटना ने पुलिस पर और दवाब डाल दिया।
स्वाति मालीवाल ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का सवाल
इधर दिल्ली में बीते 24 घंटे में दो महिलाओं की हत्या के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारके उसकी हत्या की गई वहीं दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाक़े में लड़की को रॉड से मारा गया। दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को फ़र्क़ नहीं पड़ता। सिर्फ़ अख़बार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में बिल्डर की पत्नी का बेरहमी से कत्ल, फिर हमलावर ने खुद को भी उड़ाया
Updated on:
28 Jul 2023 04:44 pm
Published on:
28 Jul 2023 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
