2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी का ‘मास्टर प्लान’, PM उदय योजना से 50 लाख लोगों को मिलेगा घर

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 को लेकर जारी चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत 10 लाख लोगों को घर बनाएंगे।

2 min read
Google source verification
Hardeep Singh Puri

Hardeep Singh Puri

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर जारी चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया है। एमसीडी चुनाव के बीच दिल्ली की कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों के कायाकल्प को लेकर अपना पूरा प्लान पेश किया है। केंद्र सरकार ने कहा कि जहां झुग्गी वहां मकान बनया जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में झुग्गी के बदले मकान देने की योजना पर काम चल रहा है जिससे 50 लाख लोगों को फायदा होगा।


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जल्द ही केंद्र की योजना के तहत दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने जा रही है। इस पीएम उदय योजना से दिल्ली के 50 लाख लोगों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, दिल्ली की आबादी लगातार बढ़ रही है, इसे देखते हुए केंद्र सरकार लगातार गरीबों के लिए घर उपलब्ध करवा रही है।


हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राजधानी की आबादी अगली जनगणना में दो करोड़ से ज्यादा की होगी। इस आबादी में केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं उनमें जहां झुग्गी जहां मकान योजना के 10 लाख लाभार्थी होंगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने मसला अटकाकर रखा है। हमें उम्मीद है कि 50 लाख नागरिकों को अवैध कॉलोनियों को वैध करने से फायदा मिलेगा।


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह के मुताबिक, लैंड पूलिंग से 75 लाख, अनधिकृत कालोनियों में मालिकाना हक देने के लिए प्रधानमंत्री उदय योजना से 50 हजार और जहां झुग्गी वहीं मकान से 10 लाख दिल्लीवासियों को अपना मकान मिलेगा। इस प्रकार से केंद्र सरकार कुल 1.35 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाएंगी। निगम चुनाव के बाद केंद्र सरकार इन लोगों को मकान देने की प्रक्रिया शुरू करेगी।


शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने बीजेपी के मैनिफेस्टो का ध्यान रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन से कालका जी में बनाए गए EWS के 3 हजार से अधिक फ्लैट्स की चाबी सौंपी। जेलरवाला बाग में भी एक प्रोजेक्ट है, जिसमें बड़ी संख्या में फ्लैट्स तैयार करवाए है। इतना ही नहीं कठपुतली कॉलोनी व कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं।