1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi MCD Election 2022 : राज्य चुनाव आयोग की आज सर्वदलीय बैठक

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग पड़ेगी। इसकी तैयारियों के तहत दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
delhi_mcd_election_2022.jpg

Delhi MCD Election 2022 : राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा, मतगणना 7 दिसंबर को होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही शुक्रवार से ही राष्ट्रीय राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई है, नामांकन की जांच 16 नवंबर को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को चुनाव की घोषणा की थी।

250 वार्ड पर होगा मतदान

दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के अनुसार, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं। इसके तहत कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। 50 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।

30 हजार ईवीएम मंगाई गई

पूर्वकालिक तीनों निगम (उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी) के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने फरवरी में ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक तक नियुक्त कर दिए थे। चुनाव कराने के लिए बिहार के 12 जिलों से 30 हजार ईवीएम मंगाई गई थीं।

एमसीडी चुनाव अहम बिंदु

- 7 नवंबर को शुरू होगा नामांकन।
- 14 नवंबर नामांकन अंतिम तारीख।
- 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित।
- 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित।
- 21 महिला और 21 पुरुष सीटें।
- 13635 मतदान केंद्र होंगे।
- 1,46 73, 847 मतदाता।
- 213 मतादाता 100 वर्ष से ज्यादा हैं।

यह भी पढ़े - एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को होंगे मतदान

Story Loader