27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीट के लिए आपस में भिड़ी महिलाएं, पटक-पटक कर मारा, झगड़े का Video वायरल

Delhi metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दो महिलाओं का जोरदार झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो (Video Screenshot)

दिल्ली मेट्रो से आय दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिर से बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में दो महिलाएं सीट को लेकर इस कदर भिड़ गईं कि पूरा मेट्रो कोच कुछ समय के लिए अखाड़ा बन गया। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि दोनों महिलाएं जोर-जोर से चीखती-चिल्लाती हैं और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

सीट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं मेट्रो की सीट के पास खड़ी होकर एक-दूसरे पर गुस्सा उतार रही हैं। शुरुआत में मामूली कहासुनी होती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उनकी आवाजें इतनी तेज हो जाती हैं कि पूरा कोच मुड़कर देखने लगता है। दोनों महिलाएं एक-दूसरे को धक्का देते हुए तीखी बहस करती हैं।

आगे नहीं आया एक भी शख्स

चौंकाने वाली बात यह है कि आसपास मौजूद यात्री झगड़ा रोकने की कोशिश तक नहीं करते। अधिकांश लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में जुटे रहते हैं, जबकि महिलाएं लगातार एक-दूसरे पर चिल्लाती रहती हैं।

देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर घिरे मेट्रो स्टाफ

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में मेट्रो स्टाफ को तुरंत दखल देना चाहिए। वहीं, कुछ लोग महिलाओं के व्यवहार को गलत ठहरा रहे हैं। कई लोगों ने तंज कसा है कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा करना अब मनोरंजन जैसा हो गया है, क्योंकि हर कुछ दिनों बाद कोई नया झगड़ा सामने आ ही जाता है।