12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi News: जौहरीपुर एक्सटेंशन में गिरी बिल्डिंग, 7 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, 2 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली में एक और बिल्डिंग के गिरने की खबर मिली है। बिल्डिंग में रिनोवेशन का काम चल रहा था, तभी ये बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग की छत पर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में जूटे हुए हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 16, 2022

Delhi News: Delhi House Collapses in Johripur Extension,  7 rescued, 2 still feared trapped

Delhi News: Delhi House Collapses in Johripur Extension, 7 rescued, 2 still feared trapped

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के मामले लगातार बढ़ते नज़र आ रहे है। कुछ दिनों पहले दिल्ली की आजाद मार्केट से मकान गिरने की खबर सामने आई थी वहीं अब दिल्ली के जौहरीपुर एक्सटेंशन में शुक्रवार दोपहर को एक बिल्डिंग के गिरने की खबर आई है। इमारत के गिरने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की चार टीमें मौके पर पहुंच गई। अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, 2 लोगों की अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।


बताया जा रहा है कि घर का रिनोवेशन चल रहा था, तभी उसकी पहली मंजिल ढह गई। इस बिल्डिंग की छत पर मजदूर काम कर रहे थे, तब यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।


पुलिस ने बताया, "सुबह 11:50 बजे सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि गोकलपुरी थाना क्षेत्र के जौहरपुरी एक्सटेंशन की गली नंबर-12 में एक मकान गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकारी विभाग (DDMA) और दमकल विभाग की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। गिरने वाले घर पर मरम्मत का काम चल रहा था। जहां कई श्रमिक काम कर रहे थे। काम पहली मंजिल पर चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर गया।" पुलिस ने बताया इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शराब नीति में भ्रष्टाचार का मामला, देशभर में 40 ठिकानों पर ED की रेड