
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने अमूल, मदर डेयरी और पतंजलि जैसे नामचीन ब्रॉन्ड्स के कई नकली पैकेट्स भी बरामद किए हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि अधिकार धारक कंपनियों की कई शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद द्वारका जिले की डीआईयू (ड्रिस्ट्रिक इंवेस्टिगेशन यूनिट) और विजलेंस यूटिक को कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
फैक्ट्री में मौजूद थे दो नाबालिग मजदूर
बता दें कि छापेमारी के दौरान कई फेमस कंपनियों के वनस्पति घी के साथ एक एल्यूमीनियम टब जिसमें घी जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, जलता हुआ स्टोव, और मदर डेयरी, अमूल, मिल्कफूड, नक्श डेयरी आदि के टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं। उक्त फैक्ट्री में अर्जुन और एक नाबालिग नाम के दो कर्मचारी मौजूद पाए गए, जिन्होंने बताया कि फैक्ट्री उम्मेद सिंह (परिसर के मालिक) के भतीजे सुमित की है। श्रमिकों से संबंधित ब्रांडों के प्राधिकार पत्र के बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने नहीं दिखाया।
Updated on:
24 Nov 2023 06:08 pm
Published on:
24 Nov 2023 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
