दिल्ली में बीते सोमवार को चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एक युवक की मौत होने के बाद दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है। अगर कोई भी चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। दिल्ली में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद राजधानी में ये धड़ल्ले से बिक रहा है। इसी बीच नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में चाइनीज मांझे के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी हुई है, जहां से 205 कार्टन में भरे हुए चाइनीस मांझे बरामद किए गए हैं।