8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन का फाइनेंसर गिरफ्तार

Republic day 2024: दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के फाइनेंसर रफी नजर को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी जावेद मट्टू की निशानदेही पर हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
hizbul mujahideen finance rafi nazar

देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिजबुल मुजाहिदीन के फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोपोर जिले के निवासी आतंकी रफी नजर के रूप में हुए हैं। इस पर आरोप है कि ये पाकिस्तान से आए पैसे को कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए आतंकियों तक पहुचाता था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

बता दें कि इसी महीने की 4 तारीख को दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकवादी जावेद मट्टू को राजधानी से ही गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मट्टू के निशानदेही पर ये बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोर्ट ने जावेद मट्टू को 12 दिन की पुलिस रिमांड दी थी, जबकि रफी को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। दोनों की रिमांड आज खत्म हो रही है और दिल्ली पुलिस दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी।