
थाने से फरार हुआ छेड़खानी का आरोपी, सोते रह गए पुलिसकर्मी(photo-patrika)
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। ऑपरेशन सेल नामक इस सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल समूह से जुड़े एक खतरनाक आंतकवादी को गिरफ्तार किया है। आंतकी की पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है, जिस पर कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है। आकाशदीप का नाम पंजाब के बटाला में किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर 7 अप्रैल को हुए ग्रेनेड हमले के आरोपियों में भी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से उसे गिरफ्तार किया है।
22 साल का आकाशदीप मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने बटाला में हमलावरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया कराई थी। इसके साथ ही आकाशदीप पर हथियारों की तस्करी करने के भी आरोप लगे है। जानकारी के मुताबिक आकाशदीप सोशल मीडिया के जरिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल समूह के संपर्क में था। इसी समूह ने 7 अप्रैल के हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली को टारगेट करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद से ही स्पेशल सेल इससे जुड़े लोगों की तलाश कर रही थी।
डीसीपी अमित कौशिक ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने कहा कि, टीम को आकाशदीप की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसे इंदौर से पकड़ा गया है। कौशिक ने बताया कि, जांच के दौरान उन्हें आकाशदीप के इंदौर में होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि, पहले वह गुजरात में था और कुछ ही समय पहले उसने सूरत से अपनी लोकेशन बदली थी। ऐसा उसने अपने आप को सेफ रखने के लिए किया था। पुलिस की नजरों से बचे रहने के लिए आकाशदीप इंदौर में वर्कर का काम कर रहा था। वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर क्रेन चलाता था।
Published on:
23 Jul 2025 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
