12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, भाजपा पर लगाए थे विधायक खरीदने के आरोप

arvind kejriwal: भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है।

less than 1 minute read
Google source verification
delhi cm arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार देर शाम दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारी भाजपा के ऊपर आप के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप में नोटिस देने पहुंचे हैं और दिल्ली सीएम से सूबत उपलब्ध कराने की मांग की है।

भाजपा सरकार गिराने की कर रही कोशिश

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है - “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।” हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।