सत्येंद्र जैन का कहना है कि बीजेपी सरकार 250 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही है, जिससे दिल्ली की आम जनता को बड़ा नुकसान होगा। आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली में 550 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे, जहां इलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त किए जाते थे।