
दिल्ली में बारिश के कारण भरा पानी (Photo-IANS)
Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जलभराव की स्थिति को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष और लोग ट्रिपल इंजन की सरकार पर निशाना साध रहे है। दरअसल, केंद्र, दिल्ली और एमसीडी में बीजेपी की सरकार है। आम आदमी पार्टी जलभराव की समस्या को लेकर बीजेपी पर लगातार हमलावर है।
AAP ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- दिल्ली में आज जरा सी बारिश हुई और इस बारिश ने BJP सरकार द्वारा Desilting के नाम पर किए गये करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। आज दिल्ली की सड़कों पर नदियां बह रही हैं और इसमें गाड़ियाँ तैर रही हैं।
दिल्ली के कालकाजी में भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 9.50 बजे की है। मामले में पलुिस ने बताया कि कालकाजी के पारस चौक के पास एचडीएफसी बैंक के सामने सड़क किनारे लगा एक पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया। नतीजतन, मोटरसाइकिल सवार सुधीर कुमार और उनकी बेटी प्रिया (22) - गिरे हुए पेड़ के नीचे दब गए। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। इस घटना में आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
भारी बारिश के कारण एम्स के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक 8वें फ्लोर पर भी पानी भर गया। इमरजेंसी के बाहर भी पानी भरा गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वार्ड में पानी टपकने और पानी भरने वाले वीडियो शेयर किए है।
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भारी बारिश के कारण हुए जलजभराव और लोगों को हो रही परेशानी को लेकर एक्स पर कई वीडियो शेयर किए है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।
आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने बारिश के दौरान हुई एक और दर्दनाक मौत को लेकर ट्रिपल इंजन की सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री परवेश वर्मा को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर अपना बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Updated on:
14 Aug 2025 08:05 pm
Published on:
14 Aug 2025 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Punjab Politics: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का दावा, ‘एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव, सरकार हमारी बनेगी’

