
Delhi Roof of a House Fell in Chandni Mahal Area two died four persons injured
Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पुराने मकान की छत गिर गई। जिसके मलबे में एक ही परिवार के छह लोग दबकर जख्मी हो गए। मलबे में दबे मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। यह घटना पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके की है। यहां एक जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोग दब गए। हादसे में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि चांदनी महल इलाके में चितली कबर स्थित एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि वहां मलबा फैला पड़ा है। तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, माममले की जांच चल रही है।
सुबह करीब 4.45 बजे हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान रुखसार और उसके बेटे आलिया के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, रुखसार बच्चों को लेकर मायके आई हुई थी। तड़के करीब 4.45 बजे हादसे के समय वह कमरे में सो रही थी। तभी अचानक हादसा हो गया। मां की उम्र तकरीबन 30 साल है और आलिया यह तीन साल है। बताया जाता है कि मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी एक बच्चा गंभीर हालत में है।
90 से 100 साल पुराना है मकान
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह मकान करीबन 90 से 100 साल पुराना है। ग्राउंड प्लस वन मकान काफी समय से जर्जर था। जिसकी मरम्मत की मांग लोग कर रहे थे। लेकिन मकान मालिक भवन की मरम्मत नहीं करा रहा था। मरने वाली रुखसार अपने मायके आई थी। जहां वह 5 बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। तभी यह हादसा हुआ।
तितली कवर के मकान नंबर 1508 का गिरा छत
इस हादसे से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मकान की स्थिति बेहद जर्जर दिख रही है। लेकिन उसके बाद भी मकान मालिक द्वारा मरम्मत नहीं कराया जाना, समझ से परे है। इस दो लोगों की मौत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मलबा हटाने के काम में लगे फायर ऑफिसर सुमित ने बताया कि मलबे का वजन काफी अधिक था। चांदनी महल के तितली कवर इलाके के मकान नंबर 1508 में है। आगे की छानबीन स्थानीय पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें - गलन और कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में 1 जनवरी से स्कूल बंद
Published on:
27 Dec 2022 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
