29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में बंद सत्येन्द्र जैन को एक और झटका, महाठग सुकेश से जुड़े केस में होगी CBI जांच

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से प्रोटेक्शन मनी के रूप में 10 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के आरोप में सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 30 Mar 2024, 8:29 AM IST

Satyendra Jain will be investigated by CBI in the case of extortion of money from master fraudster Sukesh Chandrashekhar.

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से धन उगाही के मामले में सत्येंद्र जैन की होगी सीबीआई जांच

आम आदमी पार्टी (AAP) को इन दिनों झटके पर झटका लग रहा है। पहले ED ने AAP सुप्रीमो और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी भी ED की रिमांड में हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के तीन बड़े नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी जेल में बंद हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहीं हैं।

सत्येंद्र जैन पर लगे हैं ये आरोप

आप नेता सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये की उगाही की। ऐसे में महाठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ की उगाही के उसी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से प्रोटेक्शन मनी के रूप में 10 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के आरोप में सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी दे दी है। सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ से जबरन वसूली रैकेट चलाने और हाई-प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी की मांग करने का आरोप लगाया है।

CBI ने मांग थी जांच की अनुमति

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के चलते CBI ने भी दिल्ली के पूर्व मंत्री और पूर्व जेल अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर जांच की अनुमति मांगी थी। दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन साल भर से जेल में बंद हैं। तत्कालीन जेल अधीक्षक राज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने ही दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के कहने पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपए की उगाही की थी।

ये भी पढ़ें: ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’, पत्नी सुनीता ने जेल में बंद CM के लिए चलाया WhatsApp अभियान