17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में सनसनी, युवक ने सीने पर गोली मारकर की खुदकुशी, बनाया मौत का वीडियो

Delhi Gunshot Video: दिल्ली के दल्लूपुरा में 28 वर्षीय शख्स ने सोशल मीडिया रील के लिए चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल से स्टंट करते हुए खुद को छाती पर गोली मार ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 17, 2026

रील के चक्कर में सीने पर दागी गोली (Video Screenshot)

Delhi Gunshot Case: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया के लिए वीडियो (Reel) बनवाते टाइम खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में 28 वर्षीय पवन नामक युवक अपने चचेरे भाई (या दोस्त) हिमांशु की लाइसेंसी पिस्टल से स्टंट करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करवा रहा था। वीडियो में पवन पिस्टल में मैगजीन लोड करता दिखता है, और रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति उसे निर्देश देता सुनाई देता है। कुछ ही सेकंड बाद पवन ने पिस्टल को अपनी छाती पर सटाकर ट्रिगर दबा दिया, जिससे गोली चल गई।

इलाज के दौरान हुई मौत

पवन को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या कोई उकसावा था या यह स्टंट का नतीजा था।

पिस्टल का मालिक कौन?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिस्टल लाइसेंसी वाली थी और वह वीडियो बनाने वाले व्यक्ति यानी चचेरे भाई की थी। हाल ही में उसे लाइसेंस मिला था, जिसकी खुशी में यह वीडियो बनाया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच में पुलिस का फोकस वीडियो क्यों और कैसे बनाया गया? क्या कोई उकसावा या दबाव था? पिस्टल कैसे और किन परिस्थितियों में पवन को सौंपी गई? क्या सोशल मीडिया की दौड़ में यह खतरनाक स्टंट किया गया?

नोट: यह वीडियो संवेदनशील है और दर्शकों के लिए विचलित करने वाला हो सकता है। इसलिए इसे खबर में एंबेड नहीं किया गया है।