8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Weather: दिल्ली में सड़कें बनीं दरिया, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम तो सुहाना हो गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Delhi Weather Yellow Alert

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम तो सुहाना हो गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इस बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। बारिश के बाद तापमान में कमी आई और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया।अच्छे मौसम के साथ कई सारी समस्याएं भी उत्पन्न हो गई है। जलभराव की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मुसीबतों का सामना कर रहे लोग

कुछ घंटों की बारिश ने दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है। निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। महरौली बदरपुर रोड पर कई किलोमीटर तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। कई वाहन पानी में आधे डूबे दिखे। ऑफिस, स्कूल और बाजारों के लिए निकले लोगों को पानी में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के बाद जलभराव से बहुत बुरा हाल है। हर साल बारिश के मौसम में इन इलाकों में घुटनों तक पानी भर जाता है। सड़कों पर भयंकर ट्रैफिक जाम है, और पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं है। अपने घर तक पहुंचने के लिए कोई साधन भी नहीं मिल रहा है। काफी देर तक सड़कों पर ऑटो रिक्शा और बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से बस और ऑटो रिक्शा नहीं मिल रहा है। घुटनों तक पानी भरा हुआ है, बारिश के मौसम में इस इलाके की हमेशा यही स्थिति रहती है।

Yellow Alert जारी

वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार आगे भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के मुताबिक लोधी रोड पर 9.2 सेमी की बारिश, सफदरगंज में 7.7 सेमी की बारिश, अयान नगर में 6.2 सेमी की बारिश पालम में 5.4 और रिज एरिया में 1.8 सेमी की बारिश दर्ज की गई।