5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Weather News Updates Today: अगले 24 घंटे में बदलेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट जारी

Delhi Weather News Updates Today अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, तापमान में भी गिरावट आने की संभावना

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Sep 30, 2021

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज एक बार फिर कवरट लेगा। सूरज के कड़े तेवरों के कारण चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर ( Delhi NCR ) वासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने 1 अक्टूबर से राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश ( Rain ) की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के भीतर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश का नया दौर शुरू होगा। ये दौर हफ्ते के शुरुआती दिनों में जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेँः Delhi School Reopening: 1 नवंबर से चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल, DDMA ने दी मंजूरी

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अगले 24 घंटों में इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 60 से 86 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों की बात करें तो नजफगढ़ मानक केंद्र पर सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के बीच सामान्यत: मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन इस बीच शुक्रवार के दिन हल्की बारिश की भी संभावना है। अगर शुक्रवार के दिन बारिश होती है तापमान में गिरावट देखे को मिलेगी। साथ ही बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता अच्छी बनेगी।

आज और कल का तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन आसमान साफ रहेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि हल्की बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में और सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ेँः Delhi: रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी के बाद हाई कोर्ट सख्त, पांच दिन के पुलिस से मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो बुधवार के दिन औसत वायु गुणवत्तता सूचकांक 81 अंक पर था। उम्मीद है कि वायु गुणवत्ता अगले दो दिन भी इतना ही रहने वाला है।