
देश में लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले हिंदू सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है। इसके लिए हिंदू सेना के संस्थापक और अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने नोबेल फाउंडेशन को एक पत्र भी लिखा । है। नोबेल फाउंडेशन को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि एक विश्व नागरिक होनेे के नाते मेरा मानना है कि पीएम मोदी ने दुनिया में शांति, कूटनीति और मानवीय सहायता की दिशा में जितने काम किए हैं, वो उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य बनाता है। पीएम मोदी ने घरेलू और दुनिया में हर जगह शांति को कायम करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। इसलिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।
पीएम मोदी ने संघर्षों को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई
हिंदू सेना ने अपने पत्र में लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में हिंदुस्तान ने क्षेत्रीय सहयोग और संघर्षों को खत्म करने में एक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास का नजरिया भारत और उसकी सीमाओं से आगे जाकर भी मानव समुदाय के सामूहिक विकास के बारे में उनके समर्पण को सामने रखता है। पीएम मोदी का सबसे बड़ा योगदान भारत के पड़ोसी देशों के साथ कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।
पीएम नरेंद्र मोदी की नेबर फर्स्ट पॉलिसी
पीएम नरेंद्र मोदी ने नेबर फर्स्ट की पॉलिसी को अपनाकर पड़ोसी देशों के साथ ही दक्षिण एशिया से भी आगे के देशों के साथ आपसी भरोसे, समझदारी और सहयोग को बढ़ाने की दिशा में जमकर काम किया है। उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे विवादों को हल करने के लिए संवाद और कूटनीति का उपयोग करके शांति और स्थिरता में काफी अधिक योगदान दिया है।
अब तक इन लोगों को मिला हैं शांति का नोबेल पुरस्कार
1901 से 2023 तक 111 व्यक्तियों और 30 संगठनों को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति को तीन बार (1917, 1944 और 1963 में) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के कार्यालय को नोबेल शांति पुरस्कार से दो बार सम्मानित किया गया है। बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार पुरस्कार विजेता सत्ता के गलत कामों की आलोचना और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के अधिकार को बढ़ावा देते हैं।
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले नितिन गडकरी को INDIA गठबंधन से मिला बड़ा ऑफर, कहा- मोदी का साथ छोड़…
Updated on:
08 Mar 2024 04:59 pm
Published on:
08 Mar 2024 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
