3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राफेल, मिग-29, सुखोई-30 हरक्युलिस सहित अन्य लड़ाकू विमानों के जरिए एयर फोर्स का शक्ति प्रदर्शन, देखें वीडियो

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के अंत में एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट करते हुए शक्ति प्रदर्शन प्रर्दशन किया। फाइटर जेट्स ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए, जिसकी वीडियो देखकर आपकी सांसे थम जाएगी।

2 min read
Google source verification
demonstration-of-air-force-power-through-rafale-mig-29-sukhoi-30-hercules-and-other-fighter-jets.jpg

Demonstration of Air Force power through Rafale, MiG-29, Sukhoi-30 Hercules and other fighter jets

भारत आज 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। रिपब्लिक डे इस खास मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड हुई। इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था। इस परेड में भारत की सैन्य शक्ति और देश भर की संस्कृतियों की एक बड़ी झलक दिखी। परेड का समापन भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ हुआ, जिसमें राफेल,मिग-29, सुखोई-30 अपाचे और जगुआर सहित कुल 50 विमान शामिल थे।

वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से फ्लाईपास्ट कई वीडियो शेयर किए गए है, जिसमें मल्टीरोल फाइटर जेट राफेल सहित अन्य लड़ाकु विमानों का वीडियो हैरान कर देने वाला है। इन वीडियो को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, जिसे वह अपने-अपने कमेंट के साथ अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं।

कोहरे और बादल ने दर्शकों का मजा किया किरकिरा
जिस समय परेड हो रहा है था उसय आसमान में बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही कोहने की घनी चादर भी बिछी हुई थी, जिसके कारण दृश्यता का स्तर कम होकर करीब 800 मीट हो गया था। कोहरे और बादल ने परेड देखने आए लोगों का मजा किररिरा कर दिया। हालांकि लोग इस परेड का सही से आनंद ले सकें इसके लिए वायुसेना ने विमानों विमानों के कॉकपिट कैमरों की मदद से बनाए गए कई वीडियोज को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है।

राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का हुआ आयोजन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Republic Day पर 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक, परेड एंट्री पास में जुड़ा यह खास फीचर

यह भी पढ़ें: जमीन से आकाश तक दिखी न्यू इंडिया की झलक, 90 मिनट की परेड में दिखीं 23 झांकियां

Story Loader