scriptRepublic Day Pared: जमीन से आकाश तक दिखी न्यू इंडिया की झलक, 90 मिनट की परेड में दिखीं 23 झांकियां | Republic Day Parade 2023 Live Update PM Modi President Droupadi Murmu Kartavya Path | Patrika News
live--icon/ Updated

Republic Day Pared: जमीन से आकाश तक दिखी न्यू इंडिया की झलक, 90 मिनट की परेड में दिखीं 23 झांकियां

Republic day parade 2023 Live: भारत आज 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। रिपब्लिक डे इस खास मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड हुई। इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था। इस परेड में 'न्यू इंडिया' की झलक दिखेगी। रिपब्लिक डे परेड से जुड़ी हर अपडेट देंखे यहां। परेड में राफेल विमाम, आकाश मिसाइल सिस्टम, प्रचंड जैसे अत्याधुनिक हथियार के साथ-साथ राज्यों की झांकी पेश हुई। जिसने न्यू इंडिया की छवि को पेश किया।

नई दिल्लीUpdated: January 26, 2023 01:21:44 pm

प्रमुख अपडेट
330.jpg

Republic Day Parade 2023 Live Update PM Modi President Droupadi Murmu Kartavya Path

Jan 26, 2023 | 12:25 PM (IST)

कर्तव्य पथ पर परेड संपन्न, पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित 90 मिनट का परेड संपन्न हो गया है। परेड समाप्त होने के बाद भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सिसी के साथ रवाना हुई। साथ ही परेड समाप्त होने के बाद पीएम मोदी भी कर्तव्य पथ से रवाना हुए। कर्तव्य पथ से जाते समय पीएम मोदी ने परेड देखने आए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Jan 26, 2023 | 12:40 PM (IST)

आकाश में राफेल का विजय फॉरमेशन

सलामी मंच के ऊपर देखिए विजय फॉरमेशन, जिसमें एक राफेल विमान सलामी मंच के ऊपर वर्टिकल चार्ली दिखाते हुए हवा में कई बार घूमता हुआ दिखा।

Jan 26, 2023 | 12:41 PM (IST)

सलामी मंच के ऊपर देखिए त्रिशूल फॉरमेशन

गणतंत्र दिवस परेड के सलामी मंच के ऊपर भारतीय वायुसेना का त्रिशूल फॉरमेशन।

Jan 26, 2023 | 12:42 PM (IST)

सलामी मंच के ऊपर देखिए भीम फॉरमेशन

गणतंत्र दिवस के सलामी मंच के ऊपर भारतीय वायु सेना ने गजब का पराक्रम दिखाया। देखिए भारतीय वायु सेना का भीम फॉरमेशन।

Jan 26, 2023 | 12:43 PM (IST)

जम्मू कश्मीर की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू कश्मीर की ओर से राज्य की झांकी दिखाई गई। जम्मू कश्मीर की झांकी अमरनाथ की प्रतिमा दिखाई गई थी।

Jan 26, 2023 | 10:52 AM (IST)

आकाश विपन सिस्टम की परेड

27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजीमेंट की परेड। इसका नेतृत्व कर्नल सुनील देशपांडे और लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।

Jan 26, 2023 | 10:50 AM (IST)

मिस्र के सशस्त्र बलों का परेड

दिल्ली के कार्तव्य पथ पर पहली बार मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी कर रहे हैं। मालूम हो कि इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी हैं।

Jan 26, 2023 | 10:39 AM (IST)

सबसे पहले परमवीर चक्र विजेताओं का परेड

गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ पर शुरू हो चुकी है। सबसे पहले परम वीर चक्र और अशोक चक्र विजेता सैन्य अधिकारियों का परेड हुआ।

Jan 26, 2023 | 10:35 AM (IST)

कर्तव्य पथ पर परेड शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी

कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड शुरू हो गई है। पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। जिसके बाद सैन्य टुकड़ियां अपनी झांकी निकाल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पहुंचे। जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। फिर परेड शुरू हुई।

Jan 26, 2023 | 10:14 AM (IST)

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंच पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत राजधानी दिल्ली में शुरू हो चुकी है। समारोह की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे। जहां थोड़ी देर में गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी।

Jan 26, 2023 | 09:32 AM (IST)

गुजरात में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने फहराया तिरंगा

गुजरात में राजधानी अहमदाबाद में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने तिरंगा फहराया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे।

Jan 26, 2023 | 09:30 AM (IST)

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थोड़ी देर पहले तिरंगा फहराया। सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी ने तिंरगा फहराया और झंडे को सलामी दी।

Jan 26, 2023 | 09:29 AM (IST)

अटारी बॉर्डर पर शान से लहाराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यों में झंडोत्तोलन का दौर शुरू हो चुका है। थोड़ी देर पहले पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बॉर्डर पर शान से तिरंगा लहराया गया।

Jan 26, 2023 | 08:52 AM (IST)

गणतंत्र दिवस में पहली बार हो रही है पांच खास चीजें

गणतंत्र दिवस 2023 की परेड कई मायनों में खास है। इस साल परेड में कई ऐसी चीजें हो रही है जो पहली बार हो रही है। इसमें पैंसेजर ड्रोन का प्रदर्शन, ऊंट सवार महिला दस्ता, मेड इन इंडिया तोपों की सलामी सहित अन्य चीजें शामिल हैं। पढ़े पूरी डिटेल्स

Jan 26, 2023 | 08:49 AM (IST)

राज्यों में शुरू हुआ झंडोत्तोलन

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यों में झंडोत्तोलन शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र के मुंबई में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भुवनेश्वर में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे।

Jan 26, 2023 | 08:51 AM (IST)

कोच्चि में नौसेना कमान की परेड

केरल के कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में वाइस एडमिरल एमए हम्पिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ शामिल हुए।

Jan 26, 2023 | 08:06 AM (IST)

परेड देखने के लिए सुबह 5 बजे से पहुंचने लगे लोग

रिपब्लिक डे परेड को देखने के लिए सुबह पांच बजे से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। कई लोग दिल्ली के बाहर से भी पहुंचे है। परेड देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं। इसमें कई लोग ऐसे भी है जिनके पास एंट्री पास नहीं है। लेकिन इसके बाद भी लोग वहां पहुंचे हैं।

Jan 26, 2023 | 08:06 AM (IST)

परेड की शुरुआत राष्ट्रपति की सलामी लेने से होगी

रिपब्लिक डे परेड की शुरुआत राष्ट्रपति की सलामी लेने के साथ होगी। परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी संभालेंगे। मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड सेकेंड-इन-कमांड होंगे।

 

Jan 26, 2023 | 08:06 AM (IST)

मेड इन इंडिया तोपों से दी जाएगी सलामी

 

राष्ट्रीय की सलामी के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। इसमें पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी। यह पुरानी 25 पाउंडर बंदूक की जगह लेंगी, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती 'आत्मनिर्भरता' को प्रदर्शित करती है। 105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

Jan 26, 2023 | 08:02 AM (IST)

तेजस से प्रचंड तक दिखाएंगे ताकत

रिपब्लिक डे पर भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी के नेतृत्व में 144 वायु सैनिक और चार अधिकारी शामिल होंगे। वायु सेना की झांकी, 'सीमाओं से परे भारतीय वायु सेना की शक्ति' विषय पर तैयार की गई है, जो एक घूमते हुए ग्लोब को दिखेगी। यह भारतीय वायुसेना की पहुंच को उजागर करेगी, यह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस एमके- II, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर 'प्रचंड', एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी प्रदर्शित करेगा। झांकी में लेजर डेजिग्नेशन उपकरण और विशेषज्ञ हथियारों के साथ लड़ाकू गियर में गरुड़ की एक टीम भी प्रदर्शित की जाएगी।

Jan 26, 2023 | 08:02 AM (IST)

कर्तव्य पथ पर दिखेंगी 23 झांकियां

देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से 6 झांकियां भी कर्तव्य पथ पर चलेंगी।

Jan 26, 2023 | 07:53 AM (IST)

भारत मना रहा अपना 74वां गणतंत्र दिवस

Republic day parade 2023 Live: भारत आज 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। रिपब्लिक डे इस खास मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड होगी। इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था। इस परेड में 'न्यू इंडिया' की झलक दिखेगी। रिपब्लिक डे परेड से जुड़ी हर अपडेट देंखे यहां।

 

Jan 26, 2023 | 07:54 AM (IST)

10.30 बजे सुबह शुरू होगी गणतंत्र दिवस परेड

गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इसमें देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा मिश्रण दिखेगा। परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ होगी। पीएम मोदी यहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

अगली खबर
right--arrow
LIVE: चुनाव नतीजों पर बोले PM मोदी- धन्यवाद, कड़ी मेहनत करते रहेंगे
LIVE: चुनाव नतीजों पर बोले PM मोदी- धन्यवाद, कड़ी मेहनत करते रहेंगे

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.